सत्र 2018-19 हेतु नवीन महाविद्यालयों एवं पूर्व संचालित महाविद्यालयों हेतु नवीन संकाय, नवीन विषय के लिए ऑनलाइन NOC आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है|
केवल पूर्व संचालित महाविद्यालयों अंतिम बार सत्र 2018-19 के लिए PNOC, TNOC अभिवृद्धि तथा वार्षिक शुल्क हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 31 मई 2018 तक कर सकते हैं |
Frequently Asked Question
| प्रश्न :-1 | प्रबन्ध समिति क्या होती है ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19 का बिन्दू संख्या 1.1 देखें । |
| प्रश्न :-2 | प्रबन्ध समिति के सदस्यों की संख्या कितनी होगी ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19 का बिन्दू संख्या 1.3 देखें । |
| प्रश्न :-3 | क्या प्रबन्ध समिति में महिला प्रतिनिधित्व आवश्यक है ? |
| उत्तर | हां निजी महाविद्यालय नीति 2018-19के बिन्दू संख्या 1.3.1 के अनुसार प्रबन्ध समिति में 30 प्रतिशत महिलायें होना आवश्यक है | |
| प्रश्न :-4 | शिक्षाविद् कौन होते हैं ? |
| उत्तर | कोई भी शिक्षा क्षेत्र से जुडा व्यक्ति । |
| प्रश्न :-5 | भूमि किसके नाम हो ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 21.3.1 व 21.3.3 के अनुसार भूमि पर संस्था का स्वयं का विवादरहित पूर्ण स्वामित्व एवं कब्जा होना आवश्यक है। |
| प्रश्न :-6 | भूमि मापदण्डानुसार कितनी हो ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 21.1 व 21.2 देखें। |
| प्रश्न :-7 | महाविद्यालय हेेतु एफ.डी.आर कितने की हो ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 19.1 देखें । |
| प्रश्न :-8 | प्रबन्ध समिति को प्रमाणित करने वाली वैधानिक संस्था कौन है ? |
| उत्तर | प्रबन्ध समिति को प्रमाणित करने वाली वैधानिक संस्था रजिस्ट्रार संस्थायें है। |
| प्रश्न :-9 | प्रबन्ध समिति में एक समुदाय/जाति के अधिकतम कितने सदस्य हो ? |
| उत्तर | प्रबन्ध समिति में एक समुदाय/जाति के अधिकतम एक तिहाई सदस्य हो। |
| प्रश्न :-10 | नवीन महाविद्यालय हेतु भूमि किसके स्वामित्व की हो ? |
| उत्तर | नवीन महाविद्यालय हेतु भूमि संस्था के स्वामित्व की हो। |
| प्रश्न :-11 | नवीन महाविद्यालय हेतु भवन कितने वर्ष तक लीज पर / किराये पर मान्य है ? |
| उत्तर | महाविद्यालय हेतु भवन अधिकतम तीन वर्ष तक लीज / किराये पर मान्य है निजी महाविद्यालय नीति 2018-19बिन्दू संख्या 3.2.2 को देखें । |
| प्रश्न :-12 | अस्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र में अभिवृद्वि हेतु चतुर्थ वर्ष तथा उसके बाद के वर्षों के लिए क्या प्रावधान है ? |
| उत्तर | अस्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र में अभिवृद्वि हेतु चतुर्थ वर्ष तथा उसके बाद के वर्षों के लिए निजी महाविद्यालय नीति 2018-19बिन्दू संख्या 4 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-13 | नवीन महाविद्यालय खोलने के लिए एफडीआर सावधि जमा के क्या नियम है ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 19 देखें। |
| प्रश्न :-14 | महाविद्यालय प्रबन्ध समिति का चुनाव कितने वर्ष में हो ? |
| उत्तर | महाविद्यालय प्रबन्ध समिति का चुनाव तीन वर्ष में होना आवश्यक है। |
| प्रश्न :-15 | नवीन महाविद्यालय हेतु वित्तीय सुदृढता स्थिति के साक्ष्य क्या हो ? |
| उत्तर | बैंक पास बुक की छाया प्रति (न्यूनतम एक लाख रूपये)। |
| प्रश्न :-16 | नवीन महाविद्यालय हेतु परियोजना प्रतिवेदन क्या होता है ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 3.2.6 देखें। |
| प्रश्न :-17 | विधि महाविद्यालय के लिए किसकी सम्बद्वता अनिवार्य है ? |
| उत्तर | विधि महाविद्यालय के लिए बार कौंसिल आफ इण्डिया की सम्बद्वता आवश्यक है। निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 3.4 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-18 | महाविद्यालय हेतु भूमि का माप किससे प्रमाणित करवावें ? |
| उत्तर | महाविद्यालय हेतु भूमि का माप सक्षम अधिकारी से (तहसीलदार अथवा उससे उच्च अधिकारी से ) प्रमाणित करवावें। |
| प्रश्न :-19 | महाविद्यालय के लिए भूमि किस प्रकार की हो ? |
| उत्तर | महाविद्यालय के लिए भूमि मापदण्डानुसार संस्थानिक / शैक्षणिक रूपान्तरित हो। |
| प्रश्न :-20 | क्या महाविद्यालय हेतु भूमि एवं भवन एक ही निकाय में होना चाहिए ? |
| उत्तर | हां, भूमि एवं भवन एक ही निकाय में होना आवश्यक है । निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 22 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-21 | क्या एक ही भवन में एक से अधिक संस्थाओं का संचालन किया जा सकता है ? |
| उत्तर | नहीं । |
| प्रश्न :-22 | भवन के कक्षों का आकार एवं संख्या क्या होगी ? |
| उत्तर | भवन के कक्षों का आकार एवं संख्या के लिए निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का परिशिष्ट 1 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-23 | क्या महाविद्यालय में टीन शेड में कक्षा कक्ष मान्य हैं ? |
| उत्तर | नहीं |
| प्रश्न :-24 | भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र किस सत्र का और किस अधिकारी से जारी किया हुआ होना चाहिए ? |
| उत्तर | भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र वर्तमान सत्र या आगामी सत्र के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए। |
| प्रश्न :-25 | महाविद्यालयों के लिए शौचालय तथा यूरिनल्स के क्या मापदण्ड हैं ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का परिशिष्ट 2 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-26 | क्या महाविद्यालय के भवन के नक्शे पर खसरा नम्बर / प्लाट नम्बर तथा पता आवश्यक है ? |
| उत्तर | हां |
| प्रश्न :-27 | महाविद्यालय के भवन के ब्लू प्रिन्ट का प्रमाणीकरण किससे होना चाहिए ? |
| उत्तर | सक्षम अधिकारी ( कनिष्ठ अभियन्ता से नीचे स्तर का नहीं हो) एवं निरीक्षण अधिकारी दोनों से |
| प्रश्न :-28 | प्रश्न-28 प्रथम अस्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद स्वयं का भवन कितने वर्षों में होना आवश्यक है ? |
| उत्तर | तीन वर्षों में । |
| प्रश्न :-29 | स्वयं का भवन न होने पर तीन वर्ष बाद आगामी वर्षों में क्या प्रावधान है ? |
| उत्तर | इस संबंध में निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 4.2.1 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-30 | स्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए न्यूनतम समय कितना आवश्यक है ? |
| उत्तर | स्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र (पीएनओसी) के लिए सम्बंधित विषय का न्यूनतम 5 वर्ष तक महाविद्यालय में संचालन आवश्यक है। |
| प्रश्न :-31 | स्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु न्यूनतम मानदण्ड क्या हैं ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 5.2 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-32 | स्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र के मापदण्ड पूर्ण नहीं करने पर 6 वें वर्ष से दण्डात्मक प्रावधान क्या हैं ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 17 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-33 | महाविद्यालय के तीन वर्ष के संचालन के बाद स्वयं का भवन न होने पर दण्डात्मक प्रावधान क्या है ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 17.2 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-34 | महाविद्यालय को स्नातकोत्तर क्रमोन्नयन के क्या प्रावधान हैं ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 6 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-35 | महाविद्यालय में नवीन विषय लेने के लिए निर्देश क्या हैं ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 7 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-36 | महाविद्यालय को सह शिक्षा में परितर्वन के लिए क्या निर्देश हैं ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 8 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-37 | महाविद्यालय के स्थान परिवर्तन के लिए अधिकतम सीमा क्या हो ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 9 को अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-38 | महाविद्यालय के प्रबन्ध अन्तरण का क्या प्रावधान है ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 10 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-39 | डी.सी.एफ. II के संबंध में क्या प्रावधान हैं ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 13.2 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-40 | सांख्यिकी पुस्तिका क्या है ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 13.1 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-41 | महाविद्यालय की एनओसी हेतु आवेदन शुल्क कितना होगा ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 18 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-42 | महाविद्यालय की एनओसी हेतु आवेदन शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया क्या है ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 18.4 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-43 | महाविद्यालय की एनओसी हेतु एफ.डी.आर. के न्यूनतम मापदण्ड क्या हैं ? |
| उत्तर | निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 19 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-44 | क्या महाविद्यालय की सत्र 2018-19 के लिए NOC आवेदन से पूर्व वेबसाइट बनवाना आवश्यक है ? |
| उत्तर | हाँ, निजी महाविद्यालय नीति 2018-19का बिन्दू संख्या 3.2.7 व 5.2.10 का अवलोकन करें। |
| प्रश्न :-45 | महाविद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ की PF कटौती से सम्बन्धित क्या प्रावधान है ? |
| उत्तर | महाविद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ की कुल संख्या 20 या 20 से अधिक होने पर PF कटौती आवश्यक है | |
| प्रश्न :-46 | NOC हेतु आवेदन शुल्क ई चालान के माध्यम से E-GRASS पर जाकर किस OFFICE NAME व BUDGET HEAD का बनवाना है ? |
| उत्तर | NOC हेतु आवेदन शुल्क ई चालान के माध्यम से E-GRASS पर जाकर OFFICE NAME – " 11503 DY. DIR, COLLEGE EDUCATION JAIPUR व BUDGET HEAD- 0202-01-103-02-01 बनवाना है |
